मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली केजरीवाल को राहत , समन रद्द करने की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली केजरीवाल को राहत , समन रद्द करने की याचिका खारिज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से संबंधित टिप्पणी की गई थी। न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय और न्यायाधीश एस वीएन भट्टी की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए यह कहा कि इस मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को पहले ही खारिज कर दिया था। इसलिए, इस याचिका में उठाई गई मांगों पर विचार करने का कोई औचित्य नहीं है।

दरअसल, गुजरात विश्वविद्यालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी किया था। इस समन को रद्द करने के लिए केजरीवाल ने पहले हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यह मामला प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर गुजरात विश्वविद्यालय ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

गुजरात उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 को इस मामले में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर टिप्पणी से संबंधित मानहानि कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीईसी) ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने सीईसी के आदेश को रद्द कर दिया और इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

Share
अगला लेख → अमित शाह के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई , शेयर किया ये खा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *