मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

अच्छी खबर – शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अब समय से मिलेगा मानदेय

अच्छी खबर – शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अब समय से मिलेगा मानदेय

लखनऊ – शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर हमेशा से दिक्क्त सामने आती रही है लेकिन अब इसके लिए रास्ता निकाल दिया गया है की इसका भुगतान राज्य स्तर से दिया जाएगा। इससे न सिर्फ उन्हें समय से मानदेय मिलेगा बल्कि अन्य जिलों में एक ही प्रमाणपत्रों पर तैनात संविदा शिक्षकों की पकड़ भी हो पाएगी।

पीएफएमएस पोर्टल पर इन सबको लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सितम्बर से मानदेय इसी प्रणाली से दिए जाने की योजना है। प्रदेश में लगभग 1.53 लाख शिक्षामित्र व 30 हजार अनुदेशक हैं।

अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का मानदेय अब भी सीधे खाते में ऑनलाइन ही दिया जाता है लेकिन इसे बैंकों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाता है। ये जिले तक ही सीमित रहता है लेकिन अब इसे पीएफएमएस पोर्टल के मार्फत भेजे जाने की तैयारी है। इसके लिए जिलों से बैंक इनवॉयस मांगी गई हैं ताकि इन्हें पोर्टल पर पंजीकृत किया जा सके।

बेसिक शिक्षा विभाग में चरणबद्ध तरीके से सभी खातों को पीएफएमएस पर लाया जा रहा है ताकि फण्ड ट्रांसफर के साथ पारदर्शिता बनी रहे। यहां तक कि स्कूल प्रबंधन समितियों के खाते भी इस पर पंजीकृत किए गए हैं। केन्द्र सरकार ने यह पोर्टल अनिवार्य कर दिया है।

Share
अगला लेख → देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *