Uncategorized

टॉप 20 टॉपर्स के घर तक बनवाएंगे पक्की सड़क – केशव प्रसाद मौर्या

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले हाईस्कूल और इंटर के 20-20 विद्यार्थियों को सौगात दी है। श्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले पहले 20 विद्यार्थियों के घर तक पक्की सड़क बनवाई जाएगी।
एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को बधाई दी और कहा की उत्तर प्रदेश सरकार तोहफे के रूप में हाई स्कूल और इंटर के टॉप 20 छात्रों के घर तक शानदार सड़क का निर्माण कराएगी

Related Articles

Back to top button