मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कर्ज घटाने के प्रयासों से अनिल अग्रवाल की कंपनी को मिली बेहतर रेटिंग

कर्ज घटाने के प्रयासों से अनिल अग्रवाल की कंपनी को मिली बेहतर रेटिंग

माइनिंग से जुड़ी कंपनी वेदांता लिमिटेड की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) के लिए एक सकारात्मक खबर आई है। दरअसल, रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वीआरएल की रेटिंग में सुधार किया है। एसएंडपी ने कंपनी की कारोबारी परिवार रेटिंग को ‘बी-‘ (बी निगेटिव) से बढ़ाकर ‘बी’ कर दिया है। यह सुधार पिछले साल दिसंबर में कंपनी को मिली ‘सीसी’ रेटिंग के मुकाबले पांच स्तरों की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

एसएंडपी की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह अपग्रेड वीआरएल की 2028 बॉन्ड के लिए सहमति निवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद संभव हुआ है। कंपनी अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, और इसका असर अन्य प्रमुख रेटिंग एजेंसियों पर भी पड़ा है, जिन्होंने रेटिंग में सुधार किया है।

कर्ज में बड़ी कटौती

वेदांता रिसोर्सेज ने बीते दो वर्षों में अपने कर्ज को 4.7 अरब डॉलर तक कम किया है। समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन के जरिए समूह को अपने ऋण को नियंत्रित करने में बड़ी सफलता मिली है। अपने शेयरधारकों को लिखे पत्र में अनिल अग्रवाल ने कहा कि वेदांता लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 20,639 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा एबिटा (EBITDA) दर्ज किया है।

रिकॉर्ड उत्पादन और पूंजी संरचना में सुधार

वेदांता का एल्यूमीनियम और जस्ता उत्पादन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं, पिछले चार महीनों में कंपनी ने बांड जारी कर 2 बिलियन डॉलर की राशि जुटाई है। इससे ब्याज लागत में 300 आधार अंकों की कमी आई है और कर्ज परिपक्वता अवधि को बढ़ाया गया है। यह कंपनी की पूंजी संरचना को स्थायित्व प्रदान करने में मददगार साबित हुआ है।

तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में वेदांता लिमिटेड ने 4,352 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसे 1,783 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की सहायक कंपनी वेदांता लिमिटेड का कारोबार भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, यूएई, दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे देशों में फैला हुआ है। कंपनी तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, स्टील, निकल, एल्यूमीनियम और बिजली जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

Share
अगला लेख → संसद में धक्का-मुक्की की घटना पर क्राइम ब्रांच करेगी जांच, र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *