मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सौतेले बाप ने लूटी बेटी की अस्मत

सौतेले बाप ने लूटी बेटी की अस्मत

एटा – जनपद में एक सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित किया है ये पूरा मामला थाना कोतवाली नगर के एक मोहल्ले का है जहाँ एक सौतेल बाप ने चार साल से लगातार बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसका अश्लील वीडियो बना कर धमकी देते हुए अपनी ही बेटी से अवैध संबंध बनाता था,पीड़िता किसी तरह उस वहसी दरिंदे पिता के चंगुल से निकलकर पुलिस के पास थाने पहुंची और पिता के कुकृत्य के पूरे मामले की रिपोर्ट पिता के खिलाफ पीड़ित बेटी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया की पिता से रिश्ते खराब होने के बाद मां अलग रहने लगी थी,पिता ने मां को छोड़ दिया था,करीब 12 वर्ष पूर्व जब वह छोटी थी माँ की मुलाकात आरोपी इरफान पुत्र कदीर निवासी मोहल्ला होली कोतवाली नगर से हुई जिससे माँ ने शादी कर ली और अपना धर्म भी बदल लिया।वही पीड़िता चार वर्ष पूर्व करीब पन्द्रह साल की थी तभी सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई और वो वहसी दरिंदा सौतेला पिता लगातार चार साल तक उसकी बिना मर्जी के उसकी आबरू लूटता रहा। और पीड़िता बेटी ने उस पर आरोप लगाया है कि चार जुलाई को जब कोई घर पर नहीं था तब अकेली पाकर उसके साथ रात में आरोपी पिता ने जबरन दुष्कर्म का किया। उस समय घर पर मां,भाई कोई नहीं था। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान मां भी आ गई जब मां ने विरोध किया तो माँ की भी पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया गया और माँ,बेटी दोनों को बेरहमी से पीटा जिससे उनको चोटें भी आई थी। और पीड़िता को धमकाया कि अगर तुमने शिकायत की तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। किसी तरह से कोतवाली नगर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तो कर ली है। वही बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही जब हमने एएसपी ओपी सिंह से बात की गई तो बताया कि पीड़िता ने सौतेले पिता द्वारा बीते चार साल से शोषण करने का आरोप लगाया है इसने अश्लील वीडियो बना लिए थे,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

Share
अगला लेख → सुशांत सिंह के निधन के बाद आरती सिंह ने की अंकिता लोखंडे से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *