मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

CISCE के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी,राजधानी के छात्रों ने फैराया परचम

CISCE के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी,राजधानी के छात्रों ने फैराया परचम

लखनऊ – काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की आज घोषणा हो गई। ICSE, Class 10th में कुल 99.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

कुल 206525 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 207902 पास हो गए। वहीं आईएससी में 96.8% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार मैरिट लिस्ट की घोषणा नहीं की जा रही है। ISC में इस वर्ष 88,409 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 85,611 पास हुए हैं।

राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहाँ के छात्रों यहाँ पर भी लड़कियों ने परचम फैराया है यहाँ के सिटी मोंटेसरी स्कूल की बात करे तो सी.एम.एस. के 25 मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर सफलता पायी है सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। सी.एम.एस. के 25 छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. की इण्टर-कैम्पस मेरिट लिस्ट में 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल इन परीक्षा परिणामों में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

ICSE बोर्ड ने पिछले हफ्ते कोविड-19 के कारण कई परीक्षाएं रद्द होने के बाद वैकल्पिक मूल्यांकन योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत, जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उनके अंकों का निर्धारण उस विषय में तीन बेहतर प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर आकलन होगा। साथ ही आंतरिक आकलन (इंटरनल एसेसमेंट) और प्रोजेक्ट वर्क को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Share
टैग: #cms #icse #isc #school
अगला लेख → आज से 13 जुलाई तक यूपी हुआ LOCKDOWN

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *