मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सैफ के हमले में आरोपी शरीफुल को ले जाने वाली पुलिस वैन बीच रास्ते में बंद , धक्का देने पर भी चालू नहीं हुई

सैफ के हमले में आरोपी शरीफुल को ले जाने वाली पुलिस वैन बीच रास्ते में बंद , धक्का देने पर भी चालू नहीं हुई

बांद्रा कोर्ट में बुधवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को पेश किया गया। पुलिस उसे कोर्ट ले जाने के लिए बैन में बैठा रही थी, लेकिन पुलिस स्टेशन से केवल 100 मीटर की दूरी पर ही गाड़ी खराब हो गई। पुलिस ने गाड़ी को धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब गाड़ी चालू नहीं हुई, तो आरोपी को दूसरी गाड़ी में बैठाकर कोर्ट भेजा गया।

कोर्ट में पेश होने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत ने पुलिस को सूचित किया कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह हिरासत की स्थिति की समीक्षा कर सकती है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथियार भी जब्त किया, जिसे फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है।

पुलिस ने अदालत में बताया कि आरोपी बहुत चतुर है और अपराध करने से पहले उसने पूरी योजना बनाई थी। कुछ महीनों पहले, शरीफुल कोलकाता में रह रहा था, इस कारण पुलिस की एक टीम कोलकाता में जांच के लिए भेजी गई है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है, और अब पुलिस हिरासत की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यदि जांच में कुछ नया सामने आता है, तो बीएनएसएस अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत की मांग की जा सकती है। पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। 16 जनवरी को रात 2 बजे के करीब, आरोपी सैफ अली खान के घर की 12वीं मंजिल में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था।

इस मामले में शरीफुल के वकील संदीर शेरखाने ने कोर्ट में कहा कि चूंकि कोई नया कारण नहीं बताया गया है, इसलिए आरोपी को अतिरिक्त पुलिस हिरासत में नहीं भेजा गया। वकील ने यह भी दावा किया कि एफआईआर में हेक्सा ब्लेड का जिक्र था, लेकिन पुलिस ने चाकू जब्त किया है। इसके अलावा, अगर उचित कारण पेश किया जाता है, तो पुलिस हिरासत फिर से मांगी जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तस्वीर चेहरे की पहचान के लिए भेजी गई है, और वारदात को अंजाम देने से पहले उसने पूरी तरह से रेकी और योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बड़े ही कुशल तरीके से इस हमले को अंजाम दिया था।

Share
अगला लेख → एयर इंडिया के विमान में 'हाईजैक अलार्म' से हड़कंप, सुरक्षा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *