मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यस बैंक FPO का फ्लोर प्राइस 12 रुपये तय, 15 हजार करोड़ की पूंजी जुटाएगा बैंक

यस बैंक FPO का फ्लोर प्राइस 12 रुपये तय, 15 हजार करोड़ की पूंजी जुटाएगा बैंक

नई दिल्ली – यस बैंक एफपीओ (फॉलोऑन पब्लिक ऑफर) के जरिये 15 हजार करोड़ रुपये जुटा रहा है. बैंक का एफपीओ 15 जुलाई को जारी होगा. यस बैंक के इस ऑफर का फ्लोर प्राइस 12 रुपये तय हुआ है. शुक्रवार को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद इस कीमत का ऐलान किया गया. बोर्ड ने FPO का फ्लोर प्राइस 12 रुपए प्रति शेयर और कैप 13 रुपये प्रति इक्विटी तय किया है. बैंक के कर्मचारी रिजर्व हिस्से से FPO खरीद सकते हैं. बैंक के कर्मचारियों को 1 रुपया प्रति शेयर छूट दी जाएगी. यस बैंक के FPO में 1000 शेयरों के लॉट में बिड किया जा सकता है.

बैंक के मुताबिक कर्मचारियों के लिए 200 करोड़ रुपये का हिस्सा रिजर्व के तौर पर रखा गया है. भारतीय स्टेट बैंक ने यस बैंक में एफपीओ के जरिये 1760 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाले बैंकों के अलावा कई इंश्योरेंस कंपनियां और एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भी इसके एफपीओ खरीदने की रेस में हैं.अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी टिल्डेन पार्क, एलआईसी, एचडीएफसी एएमसी और एचडीएफसी लाइफ इसमें पैसा लगाने के लिए तैयार हैं.

Share
अगला लेख → धन की बचत करना एक कला ,जिसे सिखने में ही भला है - चाणक्य नि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *