मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

डायबिटीज के मरीज आलू खा सकते हैं या नहीं? जानें सही तरीका और फायदे-नुकसान

डायबिटीज के मरीज आलू खा सकते हैं या नहीं? जानें सही तरीका और फायदे-नुकसान

डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर मीठे और हाई कार्बोहाइड्रेट फूड से बचने की सलाह दी जाती है। अक्सर कहा जाता है कि आलू खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। लेकिन क्या सच में आलू का सेवन शुगर बढ़ा सकता है? या यह सिर्फ एक अफवाह है? इस सवाल को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय और समझते हैं कि डायबिटीज मरीजों के लिए आलू फायदेमंद है या नुकसानदायक।

क्या सच में आलू से शुगर बढ़ता है?

डायटिशियन परमजीत कौर के अनुसार, आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह जल्दी पचकर ग्लूकोज में बदल जाता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को इसे सावधानी से खाना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आलू पूरी तरह त्याग देना चाहिए। सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर यह नुकसान नहीं पहुंचाता।

डायबिटीज मरीज आलू कैसे खा सकते हैं?

कम मात्रा में सेवन करें – ज्यादा आलू खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाएं। अगर आलू को दूसरी सब्जियों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो यह नुकसान नहीं करता।

तला-भुना आलू न खाएं – डीप फ्राई या फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों से बचें, क्योंकि इनमें अधिक तेल होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल बना सकता है। बेहतर होगा कि आप उबला या भुना हुआ आलू खाएं।

छिलके के साथ खाएं – आलू के छिलके में फाइबर होता है, जो शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बिना छिलके के आलू जल्दी पचता है और शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकता है।

के साथ खाएं – आलू को हरी सब्जियों, दाल या चोकर वाली रोटी के साथ खाने से यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।

दिन में ही करें आलू का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को आलू दिन में ही खाना चाहिए, रात में नहीं। रात के समय यह जल्दी पच जाता है और इससे शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसलिए दिन के समय सीमित मात्रा में आलू का सेवन करना सुरक्षित होता है।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

  • अगर आपका शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो आलू से बचें।
  • डॉक्टर ने अगर आलू खाने से मना किया है, तो इसे बिल्कुल न खाएं।
  • हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है, इसलिए अपनी बॉडी के अनुसार फैसला लें।

आलू पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं है, लेकिन डायबिटीज मरीजों को इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना जरूरी है। अगर इसे फाइबर के साथ, छिलके समेत और उबला या भुना हुआ खाया जाए, तो यह ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। हमेशा अपने डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह लेकर ही अपनी डाइट में बदलाव करें

Share This
टैग: #health #health diet
अगला लेख → अगर बदलते मौसम में बार-बार बीमार हो रहे हैं, तो तुरंत कराएं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
25°C
Thundery outbreaks in nearby
💧 86% 💨 4 km/h
Dehradun