मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

घाघरा ने धारण किया विकराल रूप, लोग पलायन को मजबूर

घाघरा ने धारण किया विकराल रूप, लोग पलायन को मजबूर

बाराबंकी – जिले में इस बार बाढ़ का विकराल रूप लोग समय से पहले ही देख रहे हैं। घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने से पूरे जिले के अब तक सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जोरदार बारिश और नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की पर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं जिले के आलाधिकारी और नेता लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद भी कर रहे है।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से उफनाई घाघरा बाराबंकी जिले में अपना कहर बरपा रही है। तमाम गांव की आबादी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गई है। रामनगर तहसील क्षेत्र में कोरिनपुरवा मजरे तपेसिपाह, जैनपुरवा, मल्हानपुरवा, सिसौड़ा, लहडरा, ऐमा हरिनारायणपुर में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। वहीं सूरतगंज क्षेत्र के बलईपुर, कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, सिसौंडा, मल्लाहनपुरवा, लहडरा, दुर्गापुर, नामेपुर सिरौली, हेतमापुर, कंचनापुर समेत कई गांवों के निकट पानी पहुंच गया है। गांवों में पानी भरने से कई जगह संपर्क मार्ग कट गए और किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घरों में पानी घुसने से यहां कई गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Share
अगला लेख → नेपाल - भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *