मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लिवर की देखभाल के लिए कारगर हैं ये तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जानें सही उपयोग विधि

लिवर की देखभाल के लिए कारगर हैं ये तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जानें सही उपयोग विधि

अनियमित खानपान, तनावपूर्ण जीवनशैली और अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी जड़ी-बूटियां लीवर के लिए फायदेमंद हैं और उनका सही तरीके से उपयोग कैसे करें।

लीवर को स्वस्थ रखने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

1. आंवला

आंवला लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लीवर की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। यह एक प्राकृतिक हेप्टो-प्रोटेक्टिव तत्व है, जो लीवर को स्वस्थ बनाए रखता है। आप आंवले को कच्चा खा सकते हैं या फिर इसका जूस, मुरब्बा और कैंडी के रूप में सेवन कर सकते हैं।

2. एलोवेरा

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो लीवर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से लीवर बेहतर तरीके से काम करता है। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस को समान मात्रा में पानी के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

3. पुनर्नवा

पुनर्नवा जड़ी-बूटी लीवर में सूजन को कम करने में मदद करती है। इसका उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है और यह लीवर के कार्य को सुधारने में सहायक होती है। इसे पाउडर या सिरप के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन सही मात्रा के लिए किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

  • पर्याप्त पानी पिएं: रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लीवर साफ रहता है।
  • संतुलित आहार लें: अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, दालें, गाजर, मूली और लौकी को शामिल करें, जिससे लीवर मजबूत बना रहे।
  • शराब से बचें: शराब लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसका सेवन पूरी तरह से बंद करें।
  • नियमित व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग, प्राणायाम या व्यायाम करने से लीवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
  • तनाव कम करें: अत्यधिक मानसिक तनाव भी लीवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए तनाव से बचने की कोशिश करें और ध्यान या मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। यदि कोई लीवर से जुड़ी गंभीर समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।

Share
अगला लेख → मिर्गी का दौरा क्यों आता है? जानिए इस गंभीर बीमारी के कारण औ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *