मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कैंसर का खतरा कम करना अब आसान ! बस 30 दिन इस हेल्थ प्लान को अपनाएं और स्वस्थ रहें

कैंसर का खतरा कम करना अब आसान ! बस 30 दिन इस हेल्थ प्लान को अपनाएं और स्वस्थ रहें

हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल, बॉस्टन के वैज्ञानिकों ने एक विशेष कैलेंडर तैयार किया है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में मदद कर सकता है। यह कैलेंडर एक चेकलिस्ट के रूप में काम करता है, जिसे घर या ऑफिस में ऐसी जगह लगाया जा सकता है जहां इसे रोज़ देखा जा सके। इसमें दिए गए हेल्दी हैबिट्स को अपनाने और हानिकारक आदतों से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, समय-समय पर ज़रूरी मेडिकल टेस्ट कराना बेहद अहम है, क्योंकि 80% कैंसर मामलों में देरी से जांच होने के कारण मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

भारत में कैंसर की स्थिति

  • 90% फेफड़ों के कैंसर का पता अंतिम स्टेज में चलता है।
  • 50% ब्रेस्ट कैंसर के मामले एडवांस स्टेज में सामने आते हैं।
  • 70% सर्वाइकल और मुंह के कैंसर की पहचान बहुत देर से होती है।
  • पिछले 22 सालों में भारत में डेढ़ करोड़ से अधिक मौतें कैंसर से हो चुकी हैं।
  • यदि जागरूकता नहीं बढ़ी तो भारत जल्द ही “कैंसर की राजधानी” बन सकता है।

30 दिन का कैंसर-रोधी कैलेंडर

 खाने में ये चीज़ें शामिल करें

  • फर्मेंटेड फूड (जैसे दही)
  • फाइबर युक्त फल (सेब, जामुन, ड्रैगन फ्रूट)
  • हरी सब्जियां (ब्रोकली, केल)
  • ग्रीन टी

 सेहतमंद आदतें अपनाएं

  • नियमित एक्सरसाइज़ करें
  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें
  • रोज़ाना 2 किमी पैदल चलें
  • बागवानी करें
  • HPV वैक्सीन लें
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें

 इन चीजों से बचें

  • तंबाकू और धूम्रपान
  • अल्कोहल
  • जंक फूड और तला हुआ खाना
  • शुगर और प्रोसेस्ड फूड
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखना
  • लंबे समय तक बैठे रहना
  • केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

 पर्यावरण और लाइफस्टाइल में बदलाव करें

  • घर और आसपास सफाई रखें
  • एयर फ्रेशनर और प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें
  • सनस्क्रीन लगाएं और धूप से विटामिन-D लें
  • नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना पकाने से बचें

कैंसर के मुख्य प्रकार

  • ब्लड कैंसर
  • स्किन कैंसर
  • ब्रेस्ट कैंसर
  • सर्वाइकल कैंसर
  • लंग कैंसर
  • प्रोस्टेट कैंसर
  • ब्रेन कैंसर
  • बोन कैंसर

चेतावनी संकेत (लक्षण)

  • अचानक वजन कम होना
  • लंबे समय तक कब्ज रहना
  • बार-बार बुखार आना
  • आवाज़ में बदलाव होना
  • मुंह में बार-बार छाले होना
  • शरीर में ट्यूमर बन जाना

कैंसर के बढ़ते मामले (2022-2050)

  • दुनिया भर में: 2022 में 2 करोड़ मामले, 2050 तक साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा
  • भारत में: हर साल 15 लाख नए मरीज, रोज़ाना 4,000 नए केस और 2,000 मौतें

कैंसर के मुख्य कारण (रिस्क फैक्टर्स)

  • मोटापा
  • धूम्रपान और शराब
  • प्रदूषण और केमिकल्स
  • कीटनाशकों का अधिक इस्तेमाल
  • तेज धूप और सनबर्न

आयुर्वेदिक उपाय जो फायदेमंद हो सकते हैं

  • व्हीटग्रास
  • गिलोय
  • एलोवेरा
  • नीम और तुलसी
  • हल्दी

रसोई से इन 4 चीजों को हटाएं

 लो-क्वालिटी नॉन-स्टिक बर्तन
एलुमिनियम के बर्तन
प्लास्टिक के कंटेनर
एलुमिनियम फॉयल

कैंसर से बचने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना ज़रूरी है। जल्दी पहचान और रोकथाम से इस जानलेवा बीमारी की गति को कम किया जा सकता है।

Share
अगला लेख → जामिया के 14 छात्रों को हिरासत में लिया गया, कैंटीन बंद कर प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *