मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान के लिए बुकिंग खोलेगा एलडीए

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान के लिए बुकिंग खोलेगा एलडीए

लखनऊ – LDA के PM आवास योजना के मकानों का RERA में पंजीकरण हो गया। सोमवार को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी ने इसका नम्बर जारी कर दिया। अब जल्दी ही एलडीए पीएम आवास के 2256 मकानों की बुकिंग खोलेगा।

एलडीए ने पिछले महीने रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन उसने इसमें कुछ आपत्तियां लगा दी थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब उसने इस परियोजना का पंजीकरण कर लिया है। इसका नम्बर भी एलडीए को आवंटित कर दिया है। अब एलडीए पीएम आवास की बुकलेट में रेरा का पंजीकरण नम्बर प्रिंट कराएगा।

इसके बाद वह बुकिंग शुरू करा देगा। एलडीए के मुताबिक जल्द ही 2256 मकानों के लिए बुकिंग खोली जाएगी। बुकिंग आन लाइन होगी। इसमें एलडीए लोगों की मदद करेगा। इसके लिए प्राधिकरण के 10 सामुदायिक केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। जहां लोग आन लाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

Share
टैग: #lda #pmawaasyojna
अगला लेख → विश्व के सबसे बड़े स्कूल ने उड़ाई 'सोशल डिस्टेंसिंग' की धज्जिय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *