मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

विकास दुबे केस – शशिकांत की पत्नी थी साजिश में शामिल,पुलिस से बोलती रही झूठ

विकास दुबे केस – शशिकांत की पत्नी थी साजिश में शामिल,पुलिस से बोलती रही झूठ

कानपुर – बिकरू कांड में विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। अब शशिकांत की पत्नी मनु उर्फ पिंकी के मोबाइल से कई अहम सबूत मिले हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद मनु ने पति की मदद की और सबूत छिपाने में सहयोग किया। लेकिन वह लगातार झूठ बोलकर पुलिस को गुमराह करती रही।

शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु की तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की। लेकिन उसकी सास की तबीयत खराब होने के चलते हिरासत में नहीं लिया। जांच में सबूत छिपाने और आरोपियों का सहयोग देने में उसकी भूमिका सामने आ रही है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु के भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी।

Share
अगला लेख → US कांग्रेस ने TikTok बैन पर करी भारत की तारीफ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *