मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे

नई दिल्ली – LAC पर चीन से चल रही डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौर पर लद्दाख पहुंचे. रक्षा मंत्री चीन से सटी एलएसी और पाकिस्तान से सटी एलओसी, दोनों के हालत का जायजा लेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद रहेंगे.

लेह पहुंचकर वे लेह स्थित 14 कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे और चीन से चल रही डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेंगे. कोर कमांडर उन्हें चीन से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर भारतीय सेना की तैयारियों की जानकारी भी देंगे. अपने दो दिन के दौरे पर रक्षा मंत्री फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा कर सैनिकों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई भी करेंगे.

Share
अगला लेख → सचिन पायलट सहित 18 विधायकों की याचिका पर राजस्थान HC में सुन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *