मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी विधानभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप

यूपी विधानभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को विधानभवन के गेट नंबर पांच के पास एक दंपति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया

क्या है आत्मदाह की वजह?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कानपुर के बिल्हौर स्थित मान निवादा के रहने वाले 56 वर्षीय राकेश दुबे और उनकी 54 वर्षीय पत्नी निर्मला सोमवार को एक ज्वलनशील पदार्थ लेकर विधानभवन के गेट के पास पहुंचे। वहां उन्होंने खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण वे ऐसा नहीं कर सके।

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि दंपति की संतान लापता है, और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1) (अपहरण या अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में संशोधित किया गया। फिलहाल, कानपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

आगे की कानूनी कार्यवाही जारी

अगर सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो यह एक बड़ी घटना में बदल सकता था। पुलिस ने दंपति को हजरतगंज कोतवाली ले जाकर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच तेजी से जारी है और पुलिस हर एंगल से इसे देख रही है।

Share
अगला लेख → PM Kisan: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *