मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित एक ऊँची इमारत में आज अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह इमारत “सालसे द 27” नाम से जानी जाती है और भायखला ईस्ट में बी.ए. रोड पर न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास स्थित है। आग तेजी से फैलते हुए इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुँच गई, जिससे पूरे इलाके में धुएँ का गुबार छा गया।

जानकारी के अनुसार, इस गगनचुंबी इमारत में कुल 57 मंजिलें हैं, और आग 42वीं मंजिल पर लगी। आग लगते ही इमारत के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 (माइनर) फायर इमरजेंसी घोषित कर दिया।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तत्परता से आग को काबू में करने में जुटी हुई है। ऊँची मंजिल पर आग लगने की वजह से राहत और बचाव कार्यों में कुछ चुनौतियाँ आ रही हैं, लेकिन दमकलकर्मी पूरी मेहनत से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।अभी तक इस घटना में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Share
अगला लेख → Mirzapur : 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पुलिस इंस्पेक्टर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *