मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लुटेरी बनी दुल्हन,तीसरी ही रात हुई फरार

लुटेरी बनी दुल्हन,तीसरी ही रात हुई फरार

अमरोहा – उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा हसनपुर क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में सात फेरे लेने वाली नई नवेली दुल्हन 2 लाख की नकदी गहने लेकर तीसरी रात हुई फरार कोतवाली में दी तहरीर।

बता दें की कोपल सिंह फोटो देखकर उनके मन में तरह-तरह के अरमान जाग रहे थे क्योंकि नई दुल्हन जो मिलनी थी दुल्हन को देखकर दूल्हे की हंसी नहीं रुक रही थी लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता था उनकी दुल्हन उन्हीं को चूना लगाकर रफूचक्कर हो जाएगी कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी मास्टर कोपल सिंह पुत्र रामशरन को जनपद के गांव जबदा निवासी मलुआ द्वारा एक युवती का शादी के लिए फोटो दिखाया गया। तो साफ सुन्दर युवती का फोटो देख कोपल सिंह के परिवार के लोग राजी हो गये।

मलुवा एवं अपने रिश्तेदार के यहां दाउदपुर में 70 हजार की तय रकम मलुआ के हाथो में देकर सुन्द्री निशा के साथ फेरे लिये। जिसके बाद वह नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले करनपुर माफी ले गये। वहीं तीसरी रात्रि नई नवेली दुल्हन निशा को घर से 70 हजार की नकदी एंव सोने चांदी के गहनो सहित 10 जोड़ी कपड़े लेकर मलुआ उर्फ रवि पुत्र हरदेव एंव उसका साथी संजय 2 लाख का चूना लगाते हुए फरार हो गये। कोपल सिंह के भाई के अनुसार उनके साथ धोकाधड़ी कर गैंग द्वारा चूना लगाया गया है। जिसके बाद पीड़ितों ने चारों तरफ देखभाल की लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि कलुवा को उसके घर जाकर उठाया तो उसने आरोपी का नाम संजय निवासी बनारस गजरौला के होटल में रूम लेकर रहना बताया। जिसके बाद गजरौला होटल तक जाकर जांच पड़ताल की गई। तो वहां पर उसकी छोटी बहन एवं उसका नाम अमित के रूप में लिखा मिला। वहीं पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

Share
टैग: #amroha #loteridulhan
अगला लेख → पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, छेड़खानी का विरोध करने पर बद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *