मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली

पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली

गाजियाबाद – जनपद गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो गई है. वे पिछले दो दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे . बीते सोमवार की रात को हमलावरों ने उनके सिर पर गोली मार दी थी. गंभीर हालत में उनको यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पत्रकार विक्रम ने अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी. इसी से बौखलाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. इस मामले में अबतक कुल 9 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं.

पुलिस ने बताया कि एफआईआर में तीन संदिग्धों छोटू, आकाश बिहारी और रवि का नाम है, जबकि कुछ अज्ञात आरोपितों का भी जिक्र किया गया है.एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस मामले के सबूतों के आधार पर अभी तक मोहित, दलबीर, आकाश, योगेंद्र, अभिषेक और शाकिर समेत कुल 9 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, चौकी इंचार्ज SI राघवेंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने भी सरकार को पत्र लिख कर इस मामले पर कड़ी कार्यवाही करने और पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रुपए व् परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग करि है

Share
अगला लेख → कल नहीं दिखा चांद, 1 अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *