मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सपा और कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- वक्फ ट्रस्ट के पास मालदीव से भी 12 गुना ज्यादा भूमि

सपा और कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- वक्फ ट्रस्ट के पास मालदीव से भी 12 गुना ज्यादा भूमि

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जारी चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस पार्टी ने वोटबैंक की राजनीति के लिए संविधान के सिद्धांतों से समझौता किया। अनुराग ठाकुर ने कहा, “जिस संपत्ति पर भी नजर डालो, वो वक्फ की हो जाती है। ऐसा कौन सा कानून है जो आपके घर, गांव और मंदिर तक को छीन सकता है? यह वही वक्फ कानून है, जिसे कांग्रेस की सरकार ने बनाया था। इस कानून के चलते गांव, जमीन और मंदिरों पर भी कब्जा हो चुका है, और इसके खिलाफ अदालत जाने का भी अधिकार नहीं मिलता।”

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में हुए वक्फ घोटाले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम करती आई है। कर्नाटक विधानसभा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं के नाम इसमें सामने आए हैं, जिन्होंने वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किया और बड़े पैमाने पर घोटाले किए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेही से बचना चाहती है, इसलिए इस पर चुप्पी साधे हुए है।

समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि “अगर किसी की संपत्ति पर वक्फ का दावा हो जाए, तो उसे साबित करने की जिम्मेदारी वक्फ की नहीं, बल्कि असली मालिक को ही उठानी पड़ती है। आम लोग अपनी ही संपत्ति के लिए कोर्ट के चक्कर काटते रहते हैं। अगर सरकारी जमीन तक छीनी जा सकती है, गांव के गांव हथियाए जा सकते हैं, तो सोचिए आम जनता का क्या हाल होगा?” उन्होंने यह भी कहा कि “जब आपकी सरकार थी, तब सच्चर कमेटी बनी, लेकिन आपने कुछ नहीं किया। वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन है, जिससे हर साल 12 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती थी, लेकिन आपने इसे सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि वक्फ के पास इतनी जमीन है कि वह मॉरीशस जैसे दो देशों के बराबर है और मालदीव जैसे 12 देशों के बराबर क्षेत्रफल घेरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जब बिहार में लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे, तब पटना के डाक बंगला की जमीन तक वक्फ बोर्ड के कब्जे में चली गई। सरकारी जमीन को हड़पने का यह खेल लगातार चलता रहा है।”

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “लाल टोपी पहनने वाले जब सत्ता में थे, तो उनके एक मंत्री ने सैकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली। इनके काले कारनामों की लिस्ट लंबी है।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम समाज के भीतर भी भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि “ये पसमांदा, अहमदिया और मुस्लिम महिलाओं के विरोधी हैं। इन लोगों ने कभी गरीबों के हक में कुछ नहीं किया।”

भाजपा सांसद ने कहा कि वक्फ बोर्ड में कोई जवाबदेही नहीं है और इसे लेकर कई गड़बड़ियां हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। इस पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि “अगर मुसलमानों को पक्के मकान, स्वच्छ पानी, भोजन और अच्छी शिक्षा किसी ने दी है, तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है।”

Share
अगला लेख → कच्ची कैरी का सीजन आ गया है! इस आसान रेसिपी से बनाएं खट्टी-म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *