मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वक्फ बिल को समर्थन, शाहजेब रिजवी ने RLD से दिया इस्तीफा

वक्फ बिल को समर्थन, शाहजेब रिजवी ने RLD से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन किए जाने के बाद पार्टी में असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं। रालोद के उत्तर प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस फैसले से असहमति जताते हुए पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीटीआई को अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वक्फ बिल पर पार्टी के रुख से वह बेहद नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मुसलमानों की भावनाओं की अनदेखी की है।

शाहजेब रिजवी ने यह भी दावा किया कि उनके इस्तीफे के बाद पार्टी में और भी बड़े इस्तीफे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 2,000 से अधिक कार्यकर्ता भी उनके साथ पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी अपने भविष्य को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की है और कहा कि वह अपने समर्थकों से सलाह लेने के बाद आगे का कदम उठाएंगे।

जयंत चौधरी पर सीधा हमला करते हुए रिजवी ने कहा, “अगर आज रालोद के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 विधायक हैं, तो उसमें मुस्लिम समुदाय की अहम भूमिका रही है। लेकिन जयंत चौधरी ने वक्फ विधेयक का समर्थन कर मुसलमानों को धोखा दिया है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से मुंह मोड़ लिया है।”

गौरतलब है कि रालोद केंद्र की एनडीए सरकार का हिस्सा है और उसने इस विवादास्पद विधेयक पर एनडीए का साथ दिया। शुक्रवार सुबह राज्यसभा में करीब 13 घंटे चली लंबी बहस के बाद यह विधेयक पारित हुआ, जिसमें 128 सांसदों ने इसके पक्ष में और 95 ने विरोध में वोट डाले। इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में विधेयक को 288 वोटों के समर्थन और 232 के विरोध के साथ पारित किया गया।

Share
अगला लेख → गांजे के नशे में तबाही मचाने वाला निकला रक्षित, वडोदरा पुलिस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *