मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM ने कांग्रेस पर साधा निशाना – वक्फ जमीन का सही उपयोग होता तो मुस्लिम युवाओं को पंक्चर नहीं बनाना पड़ता

PM ने कांग्रेस पर साधा निशाना – वक्फ जमीन का सही उपयोग होता तो मुस्लिम युवाओं को पंक्चर नहीं बनाना पड़ता

हिसार: अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हमेशा अन्याय किया और उन्हें राजनीति से बाहर करने की कोशिशें की गईं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें दो बार चुनाव में हराने की साजिश रची।

वक्फ संपत्तियों के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग किया गया होता, तो आज मुस्लिम युवाओं को सड़कों पर पंक्चर नहीं बनाना पड़ता।

प्रधानमंत्री ने कहा, “2013 में कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया था। मुस्लिम समाज को खुश करने के नाम पर कांग्रेस ने बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना की। कांग्रेस की नीयत किसी समुदाय का भला करना नहीं, बल्कि सिर्फ वोट लेना है।”

पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस को मुस्लिमों से इतनी ही हमदर्दी है, तो वह अब तक किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बना पाई? उन्होंने पूछा कि कांग्रेस मुसलमानों को 50% टिकट क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि नया वक्फ संशोधन कानून मुस्लिमों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के अधिकारों की भी रक्षा करेगा।

हिसार की इस रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर को हाशिये पर रखने की कोशिश की, जबकि बाबा साहब समानता के प्रतीक थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश में वोट बैंक की राजनीति का ज़हर फैलाती रही है और जब-जब सत्ता में बने रहने का संकट आया, तब-तब उन्होंने संविधान की भावना को रौंद डाला। आपातकाल के समय कांग्रेस ने संविधान को कुचलकर सिर्फ अपनी सत्ता बचाने की कोशिश की थी।

Share
अगला लेख → अमेरिका की टैरिफ नीति भी नहीं रोक पाई चीन का निर्यात, उल्टा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *