मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इस खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाएगा, आईपीएल में एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी होगी

इस खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाएगा, आईपीएल में एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी होगी

आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी से जीत हासिल की। हालांकि बुधवार को राजस्थान के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में मैच टाई हो गया था, जिसे दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

हालांकि, टीम की इस शानदार रफ्तार के बीच एक खिलाड़ी लगातार चिंता का कारण बना हुआ है — जैक फ्रेजर मैकगर्क। महंगे दामों पर खरीदे गए मैकगर्क अब तक कोई खास योगदान नहीं दे पाए हैं। ओपनिंग करते हुए उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत देने के बजाय बार-बार निराश किया है। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए अब माना जा रहा है कि अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

दिल्ली के लिए राहत की बात ये है कि अनुभवी बल्लेबाज़ फाफ डुप्लेसी अब लगभग फिट हो चुके हैं और उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि डुप्लेसी की फिटनेस को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि अगला मैच वे खेल सकते हैं। अक्षर ने यह भी बताया कि डुप्लेसी को तीन मैचों से बाहर रहने को कहा गया था, जिनमें से दो हो चुके हैं। ऐसे में उनकी वापसी की संभावना मजबूत है।

फाफ डुप्लेसी ने अपना आखिरी मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें चोट लग गई थी। अब दिल्ली का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। अगर डुप्लेसी फिट होकर लौटते हैं, तो जैक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।

ईशान पोरेल जैसे खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं, जबकि मैकगर्क का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। छह मैचों में उन्होंने सिर्फ 55 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 105.76 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रन है। फिलहाल टीम जीत रही है, इसलिए इस कमजोरी पर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही, लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर ये टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है। अब देखना ये है कि कप्तान अक्षर पटेल मैकगर्क को और कितने मौके देते हैं।

Share
अगला लेख → 40 फिल्में फ्लॉप, 33 रह गईं अधूरी, फिर भी सुपरस्टार कहलाता ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *