मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

लखनऊ: व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ: व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में 9 अप्रैल को एक बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। पहले तो इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन अब यह मामला नया मोड़ ले चुका है। मृतक की मां और बहन ने उनकी पत्नी नेहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। साथ ही पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने और आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया है।

शास्त्रीनगर निवासी आशीष सिन्हा की बर्तन की दुकान आशियाना में पराग डेयरी के पास थी। वह सिकंदरपुर में अपनी पत्नी नेहा के साथ रह रहे थे। 9 अप्रैल को उनका शव घर में दुपट्टे से लटका मिला, जिसकी सूचना नेहा ने पुलिस को दी थी और इसे आत्महत्या बताया था।

हालांकि, आशीष की बहन अनीता और मां ने अब इस मामले में नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि शव पर चोट के कई निशान थे, जिससे यह शक होता है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने यह भी कहा कि नेहा अक्सर पैसों को लेकर आशीष को परेशान करती थी, और पिछले एक महीने से दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे।

परिजनों ने नेहा के अलावा उसके भाई और पिता को भी इस घटना में संलिप्त बताते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बंथरा पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और क्या आशीष को न्याय मिल पाता है।

Share
अगला लेख → यूपी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *