मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मारी, इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह सामने आई

यूपी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मारी, इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह सामने आई

गाजियाबाद: एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी इलाके की है, जहां 46 वर्षीय कुलदीप त्यागी नामक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी नीशू त्यागी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य ऊपर के कमरे में थे, और गोली की आवाज सुनकर जब तक वे नीचे आते, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा था कि कुलदीप त्यागी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, जिसका उसके परिवार को कोई पता नहीं था। वह नहीं चाहता था कि उसके इलाज पर पैसे खर्च हों, इसलिए उसने अपनी और अपनी पत्नी की जान ले ली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

दूसरी ओर, दिल्ली से सटे नोएडा में भी एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्या का कारण पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। आरोपी नुरुल्लाह हैदर और मृतका आसमा खान के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। नुरुल्लाह ने हथौड़े से अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में यह पता चला कि वह बेरोजगार था।

Share
अगला लेख → उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आर्टिकल 142 को लेकर चिंता जताई, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *