मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने जियोर्जिया मेलोनी के साथ मीटिंग में की बड़ी घोषणा, अमेरिका-EU ट्रेड डील फाइनल

डोनाल्ड ट्रंप ने जियोर्जिया मेलोनी के साथ मीटिंग में की बड़ी घोषणा, अमेरिका-EU ट्रेड डील फाइनल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वॉशिंगटन दौरे पर आईं इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते को लेकर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यूरोपीय संघ (EU) के साथ 90 दिनों की टैरिफ स्थगन अवधि समाप्त होने से पहले व्यापार समझौता हो जाएगा।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने मेलोनी के साथ लंच के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, “ट्रेड डील जरूर होगी, 100 फीसदी। आपको क्यों लगता है कि नहीं होगी? निश्चित रूप से होगी। हम एक समझौते पर पहुंचने वाले हैं। मुझे इसकी पूरी उम्मीद है, लेकिन यह डील निष्पक्ष होनी चाहिए।”

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप ने भारत और यूरोपीय संघ सहित 75 से ज्यादा देशों पर लागू होने वाली नई टैरिफ नीति को 90 दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा की थी। उनका कहना है कि ये सभी देश अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के लिए सहमत हो चुके हैं। इसके जवाब में यूरोपीय संघ ने भी अमेरिकी टैरिफ के जवाब में लगाई गई अपनी शुल्क नीति को अस्थायी रूप से रोक दिया है, ताकि बातचीत को समय मिल सके।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रान्सअटलांटिक व्यापार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “इससे यह साफ है कि हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं। यह केवल इटली ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान बहुत व्यापक है। यही वे प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर हमने बातचीत की है।”

साथ ही मेलोनी ने यह भी जानकारी दी कि ट्रंप ने रोम आने का उनका आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वह जल्द ही इटली का दौरा करेंगे।

Share
अगला लेख → अक्षय कुमार ने दर्शकों से हाथ जोड़कर गुज़ारिश की – फिल्म देख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *