मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिना इजाजत प्रदर्शन करना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, पूर्व विधायक सहित कई पर केस दर्ज

बिना इजाजत प्रदर्शन करना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, पूर्व विधायक सहित कई पर केस दर्ज

कानपुर में बीते बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े चौराहे के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के लिए न तो पुलिस प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति ली गई थी और न ही कोई सूचना दी गई थी। बिना अनुमति के किए गए इस धरना-प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को कोतवाली थाने में कांग्रेस के 57 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह मामला कोतवाली के उपनिरीक्षक (एसआई) सौरभ सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एफआईआर से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस को लेकर था, जिसमें केंद्र सरकार की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस मामले में अचानक तेजी आने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं।

एफआईआर जिन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है, उनमें कांग्रेस विधायक और AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस समिति) के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं। यह मामला अब शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक टीम जब तिलक हॉल पहुंची, तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तीखी बहस भी हुई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Share
अगला लेख → बरेली: पुलिस ने योजना से पहले ही धर दबोचे चोर, मुठभेड़ में ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *