मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बरेली: पुलिस ने योजना से पहले ही धर दबोचे चोर, मुठभेड़ में एक घायल

बरेली: पुलिस ने योजना से पहले ही धर दबोचे चोर, मुठभेड़ में एक घायल

बरेली जिले की मीरगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश असरुद्दीन पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस को सूचना मिली थी कि परौरा मार्ग पर बंद पड़े एक ईंट-भट्टे के पास कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और चारों को मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. असरुद्दीन पुत्र नन्हे अंसारी – निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी
  2. रुखसत उर्फ बिहारी उर्फ रुखसार पुत्र दिलदार हुसैन – निवासी अंगूरी टांडा, थाना सुभाषनगर
  3. कादिर पुत्र चिराजुद्दीन – निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी
  4. हरिओम पुत्र राम भरोसे – निवासी चठिया चटनपुर, थाना फतेहगंज पूर्वी

बरामद सामान

  • ₹14,210 नगद
  • लगभग 1.79 किलोग्राम चांदी
  • लगभग 20 ग्राम सोने के आभूषण
  • एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा
  • एक बिना नंबर प्लेट की काली Mahindra XUV 3X0 कार
  • दो मोबाइल फोन

चोरी का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि करीब 9 महीने पहले उन्होंने ग्राम सिंधौली स्थित एक सुनार की दुकान में चोरी की थी। उस वारदात में उनके साथ निसार, चिरागउद्दीन, रियाजउद्दीन उर्फ भूरा और दिलशाद भी शामिल थे। चोरी के ज़्यादातर गहने उन्होंने मुकीम सुनार (हमजा ज्वैलर्स, पशुपति विहार कॉलोनी, थाना बारादरी) को बेच दिए थे।

फरार आरोपी

  • निसार पुत्र नसीर
  • चिरागउद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद
  • रियाजउद्दीन उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल मजीद
  • दिलशाद पुत्र नसरुद्दीन
  • मुकीम सुनार (हमजा ज्वैलर्स)

अपराधी रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों पर बरेली, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार रखना और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा और मीरगंज थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य, सूरजपाल सिंह, राजवीर सिंह, जयप्रकाश सिंह, नवरतन सिंह, उरवीर सिंह समेत कुल 14 पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share
अगला लेख → सिगरेट का बहाना बना कर दोस्त को बुलाया, फिर चाकू से वार कर ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *