मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सिगरेट का बहाना बना कर दोस्त को बुलाया, फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी, वजह जानें

सिगरेट का बहाना बना कर दोस्त को बुलाया, फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी, वजह जानें

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल दोस्त की मौत हो गई, और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ करता था, जिसे लेकर वह कई बार उसे समझा चुका था, लेकिन वह नहीं माना। इस वजह से पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका था।

यह घटना सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के अनुसार, गुरुवार को आरोपी ने अपने दोस्त करम चंद बिंद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि मृतक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, और इस कारण उनका विवाद बढ़ा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सिगरेट पीने के बहाने अपने दोस्त को बुलाया था, और फिर वहीं चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश के शॉपिंग मॉल में शराब की दुकानें खोली जाएंगी, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *