मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 6 लोगों की जान गई, सीएम ने जांच शुरू करने के आदेश दिए

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 6 लोगों की जान गई, सीएम ने जांच शुरू करने के आदेश दिए

नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 28 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इमारत में कई परिवार रहते थे। राहत और बचाव कार्य में NDRF और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें लगातार छह घंटे से जुटी हुई हैं।

NDRF के DIG ऑपरेशन्स मोहसिन शहीदी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 12 लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। संकरी गलियों और कंजेस्टेड इलाके के कारण भारी मशीनों को घटनास्थल तक लाने में कठिनाई हो रही है। NDRF की दो टीमें मौके पर तैनात हैं। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
इमारत गिरने की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि रात करीब 2 बजकर 39 मिनट पर बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इसके गिरते ही पूरा इलाका धूल और धुएं से भर गया। हादसे के वक्त इमारत में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। गिरने वाली इमारत एल-आकार की चार मंजिला थी।

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि हादसा रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ। “मेरे दो भतीजों की मौत हो गई है, जबकि मेरी बहन, बहनोई और भतीजी घायल हैं और जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं,” उन्होंने दुखी मन से बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मुस्तफाबाद में हुई इमारत गिरने की त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्य में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। सभी घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें शांति दें और उनके परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Share
अगला लेख → इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला , मदीना मस्जिद को तोड़ने पर रोक ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *