मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

फतेहपुर : शोक सभा के रास्ते में टूटी चार जिंदगियाँ, कार दुर्घटना में पति-पत्नी समेत 4 की मौत

फतेहपुर : शोक सभा के रास्ते में टूटी चार जिंदगियाँ, कार दुर्घटना में पति-पत्नी समेत 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ये परिवार प्रयागराज में हो रही एक शोकसभा में शामिल होने जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग किसी प्रियजन के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनके साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बायपास (NH-2) पर हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक 10 साल का बच्चा और एक महिला शामिल हैं। दोनों को राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। पहले ही परिवार ने एक सदस्य को खोया था और अब उसी परिवार के चार और सदस्य इस हादसे में जान गंवा बैठे, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

Share
अगला लेख → सोशल मीडिया पर बना रिश्ता बना डरावना सपना, ब्लैकमेल कर युवती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *