मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सोशल मीडिया पर बना रिश्ता बना डरावना सपना, ब्लैकमेल कर युवती से की जबरदस्ती, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बना रिश्ता बना डरावना सपना, ब्लैकमेल कर युवती से की जबरदस्ती, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के अहेरी शहर की एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। लेकिन यह दोस्ती एक भयावह मोड़ ले गई, जब युवक ने इस रिश्ते का फायदा उठाते हुए युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी को गढ़चिरौली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहनवाज मलिक (उम्र 22 वर्ष), निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जून 2023 में युवती और आरोपी की इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद शाहनवाज अहेरी आया, जहां वह सेंटरिंग के काम के सिलसिले में रुका था। 11 जून 2023 को दोनों की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद जुलाई 2023 में युवक ने युवती को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि आरोपी ने युवती की तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच लीं और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह बार-बार युवती को अपने कमरे पर बुलाता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक ने वीडियो कॉल कर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की। जब युवती ने उसे बताया कि उसके मामा उसकी शादी की बात कर रहे हैं, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपी को यह पता चला कि एक युवक युवती को देखने आने वाला है। इस पर उसने युवती के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर उसे बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद अहेरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया।

आरोपी को अहेरी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 21 अप्रैल 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अहेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर स्वप्निल एज्जापवार कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला आठ महीने पहले भी आया था सामने
करीब आठ महीने पहले अहेरी में एक और ऐसा ही मामला सामने आया था। उस समय नासिक के एक युवक ने अहेरी की एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी। फिर मिलने के बहाने अहेरी आकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां वह वर्तमान में सजा काट रहा है।

Share
अगला लेख → HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाया ब्याज, जानिए अब कितनी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *