मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पत्नी की उंगली दांत से काटी, नोएडा में नशे में झगड़े का खौफनाक अंजाम

पत्नी की उंगली दांत से काटी, नोएडा में नशे में झगड़े का खौफनाक अंजाम

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी की उंगली को दांत से काटकर अलग कर दिया। यह सनसनीखेज मामला नोएडा के सेक्टर 12 का बताया जा रहा है।

पीड़िता शशि ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसका पति अनूप मनचंदा 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर आया था। घर लौटने के बाद वह अचानक हिंसक हो गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

जब शशि ने खुद को बचाने की कोशिश की, तो अनूप ने उसकी एक उंगली को पकड़ा और इतनी जोर से दांत से काटा कि वह पूरी तरह अलग हो गई। इस दर्दनाक हमले के बाद महिला ने तुरंत पुलिस की शरण ली और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल से भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जहां दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे का अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिया था। उस मामले में भी दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है।

Share
अगला लेख → अखिलेश यादव आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *