मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कुशीनगर में पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर में पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सभी लोग उसमें फंस गए।

बारात में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी 32 जेसी 6660 नंबर की ब्रेजा कार पडरौना से खड्डा की ओर जा रही थी। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जो रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर चरगहां निवासी गोपाल मद्धेशिया के बेटे विकास मद्धेशिया की बारात में शामिल होने जा रहे थे। यह बारात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव अमवा टोला स्थित राजेंद्र मद्धेशिया के घर जा रही थी।

ओम प्रकाश मद्धेशिया कार चला रहे थे। उनके साथ उनके पट्टीदार हरेंद्र और योगेश्वर, गांव के मुकेश और रंजीत तथा एक रिश्तेदार भीम भी सवार थे। जैसे ही कार भुजौली चौराहे पर पहुंची, तेज रफ्तार के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

कार को काटकर निकाले गए शव
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि गैस कटर की मदद से कार की छत और दरवाजे काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका
घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए आशंका है कि गाड़ी चलाने वाले ने शराब पी रखी थी। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

शादी समारोह में देर से पहुंची खबर
हादसे की सूचना देर रात तक बारात में नहीं पहुंच सकी, जिससे शादी की रस्में पूरी हो गईं। लेकिन जैसे ही 6 लोगों की मौत की सूचना मिली, पूरा माहौल शोक में बदल गया। लड़की की विदाई नहीं हो पाई।

महाराष्ट्र का आधार कार्ड मिला
एक मृतक की जेब से मिला आधार कार्ड महाराष्ट्र का है, जिससे उसकी पहचान की जा रही है। बाकी मृतकों की पहचान की पुष्टि स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → नीले ड्रम के बाद अब सूटकेस में शव! यूपी में पत्नी और भांजे क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *