मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नीले ड्रम के बाद अब सूटकेस में शव! यूपी में पत्नी और भांजे के रिश्ते के चलते मारा गया पति

नीले ड्रम के बाद अब सूटकेस में शव! यूपी में पत्नी और भांजे के रिश्ते के चलते मारा गया पति

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को एक सूटकेस में बंद किया और 50 किलोमीटर दूर ले जाकर एक खेत में फेंक दिया। यह मामला मेरठ की चर्चित मुस्कान-साहिल हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता है, जहां प्यार के नशे में रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की और पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी, जो कि रिश्ते में उसका भांजा है, के साथ मिलकर अपने पति नौशाद की हत्या की है। जानकारी के अनुसार, नौशाद सऊदी अरब में काम करता था और हाल ही में वह एक सप्ताह पहले ही अपने गांव लौटा था।

बताया जा रहा है कि नौशाद के विदेश में रहने के दौरान उसकी पत्नी का उसी के भांजे से अवैध संबंध बन गया था। जब नौशाद वापस लौटा तो वह दोनों के रिश्ते में रुकावट बन गया। इसी वजह से शनिवार की रात पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर नौशाद को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने शव को एक सूटकेस में बंद किया और उसे दूर एक सुनसान खेत में फेंक दिया।

घटना देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव की है। रविवार की दोपहर गेहूं के खेत में जब लोगों ने सूटकेस देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के साथ मौजूद दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 28 वर्षीय नौशाद के रूप में की गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार है। मामले की जांच में पुलिस गहराई से जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे की उम्मीद की जा रही है

Share
अगला लेख → सभी दिल्ली निवासियों के लिए चेतावनी , बिना स्टिकर की गाड़ी प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *