मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत में छुट्टियाँ मना रहा यह खिलाड़ी, क्या वार्नर जैसी मुश्किलों में फंस जाएगा ?

भारत में छुट्टियाँ मना रहा यह खिलाड़ी, क्या वार्नर जैसी मुश्किलों में फंस जाएगा ?

आईपीएल की टक्कर का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट का आधा सफर पूरा हो चुका है, फिर भी अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी और कौन सी टूर्नामेंट से बाहर होंगी। अभी तक न तो कोई टीम आधिकारिक रूप से बाहर हुई है और न ही किसी की प्लेऑफ में जगह पक्की हुई है। हर मुकाबला अपने साथ भावनाओं की लहर लेकर आता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल को गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसा लग रहा है जैसे वे क्रिकेट खेलने नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने आए हैं।

ऐसे ही खिलाड़ी हैं ग्लेन मैक्सवेल, जो इस सीजन में अपनी टीम के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। अगर यही हाल रहा, तो जल्द ही उनका हश्र भी डेविड वॉर्नर जैसा हो सकता है।

इस बार पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4.20 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अगर उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो कई नए खिलाड़ियों से भी पीछे नजर आते हैं। ये कोई नई बात नहीं है। मैक्सवेल लगभग हर साल आईपीएल में आते हैं, मोटी रकम लेते हैं, कुछ खास किए बिना लौट जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि हर बार रिलीज होने के बाद भी कोई न कोई टीम उन्हें फिर से अच्छे पैसे देकर खरीद लेती है।

डेविड वॉर्नर: एक बड़ी कहानी का दुखद मोड़
डेविड वॉर्नर, जिन्हें आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन भी बनाया था। लेकिन जब उनका बल्ला खामोश हुआ, तो पहले कप्तानी गई और फिर प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिए गए। इस बार जब उन्होंने नीलामी में नाम दिया तो किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलना पड़ रहा है, जिसे आईपीएल के मुकाबले एक छोटे दर्जे की लीग माना जाता है।

क्या मैक्सवेल का अगला पड़ाव भी यही होगा?
ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी से इस बार पंजाब किंग्स भी नाखुश नजर आ रही है। खबरें हैं कि टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। अगर आने वाले मैचों में भी उनका बल्ला शांत रहा, तो अगली नीलामी में उनका अनसोल्ड रहना लगभग तय माना जा सकता है। ऐसे में उनके पास भी छोटी लीगों में खेलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा।

अब देखने वाली बात ये है कि क्या ग्लेन मैक्सवेल बाकी बचे आईपीएल में खुद को साबित कर पाएंगे या फिर वे भी इतिहास के पन्नों में एक और असफल विदेशी खिलाड़ी के रूप में दर्ज हो जाएंगे।

Share
अगला लेख → गर्भपात न कराने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, जंगल में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *