मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में हंगामा, गार्ड और रेजिडेंट आपस में भिड़े

ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में हंगामा, गार्ड और रेजिडेंट आपस में भिड़े

ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में एंट्री को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। अम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति और वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र की इस सोसाइटी में जब एक रेजिडेंट बिना गाड़ी स्टीकर के प्रवेश करना चाहता था, तो गार्ड ने उसे रोक दिया। इसी बात पर रेजिडेंट भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

आरोप है कि कुछ निवासियों ने गार्ड्स पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

वीडियो फुटेज में दोनों पक्षों को हाथ में डंडे लिए और एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस झड़प में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना के बाद सुरक्षा प्रभारी ने बिसरख थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस बाकी लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

ग्रेटर नोएडा में दूसरी ओर चली गोलियां

इसी दिन ग्रेटर नोएडा के एक अन्य इलाके में ज़मीन के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। यह मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है, जहां 300 बीघा जमीन को लेकर नीरज शर्मा, भरत शर्मा और कुशल राठी के बीच हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था। नीरज शर्मा के पास 77%, भरत शर्मा के पास 18% और कुशल राठी के पास 5% हिस्सेदारी है। रविवार रात को नीरज और भरत के बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।

इस झगड़े में दोनों ओर से फायरिंग हुई, हालांकि सौभाग्यवश कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है

Share This
अगला लेख → उत्तर प्रदेश के लोगों को लगेगा झटका, बिजली बिल में हुआ इजाफा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun