मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में 33 IAS अफसरों का तबादला, विशाल सिंह बने नए सूचना निदेशक

यूपी में 33 IAS अफसरों का तबादला, विशाल सिंह बने नए सूचना निदेशक

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में निदेशक शिशिर सिंह समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया है।

राज्य सरकार ने जिन जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया है, उनमें वाराणसी, आजमगढ़, हापुड़, बरेली, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, भदोही और संतकबीर नगर शामिल हैं। वाराणसी के मंडल आयुक्त बनाए गए कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

वाराणसी को मिला नया जिलाधिकारी

वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव रहे सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि एस. राज लिंगम को वाराणसी का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव:

  • हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा बनाया गया है।
  • अमित गुप्ता, जो अभी तक प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीयन थे, अब प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम होंगे।
  • अभिषेक पांडे, जो मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे, अब हापुड़ के जिलाधिकारी होंगे।
  • संजय कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, को विकास प्राधिकरण मेरठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • शाश्वत त्रिपुरारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़, को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया है।

अन्य जिलों में भी जिम्मेदारियां बदलीं:

  • रविंद्र कुमार 2, डीएम बरेली, अब डीएम आजमगढ़ होंगे।
  • नवनीत सिंह चहल, आजमगढ़ के डीएम, को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है।
  • अविनाश सिंह, जो अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी थे, अब बरेली के जिलाधिकारी होंगे।

कुछ और आईएएस अधिकारियों को दी गई अहम जिम्मेदारियां:

  • अनुपम शुक्ला, विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, को डीएम अंबेडकर नगर बनाया गया है।
  • इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, अब विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा होंगे।
  • गौरव कुमार, विकास अधिकारी प्रयागराज, को लखनऊ नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • हर्षिका सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली, को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के जरिए प्रदेश सरकार ने कई जिलों और विभागों में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की है।

Share
अगला लेख → आलोचनाओं के बीच उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान कहा- 'संसद ही सुप्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *