मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोने के दामों में जबरदस्त उछाल, MCX पर ₹99,178 प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव

सोने के दामों में जबरदस्त उछाल, MCX पर ₹99,178 प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच ब्याज दरों को लेकर चल रहे टकराव का असर अब वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। इसी तनाव और डॉलर की कमजोरी के चलते सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। मंगलवार सुबह एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

जून 2025 डिलीवरी वाले सोने के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट की कीमत एमसीएक्स पर 98,753 रुपये पर खुली और कुछ ही मिनटों में यह 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक चढ़ गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, “डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरोम पॉवेल की आलोचना ने अमेरिकी डॉलर को तीन साल के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में इतनी तेजी आई है। साथ ही, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और वैश्विक मंदी की आशंका भी निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर खींच रही है।”

ट्रंप और पॉवेल के बीच तनाव अब सार्वजनिक मंचों पर भी सामने आने लगा है।
डेवेरे ग्रुप के सीईओ निगेल ग्रीन ने कहा, “ट्रंप चाहते हैं कि फेड तुरंत ब्याज दरों में कटौती करे, लेकिन पॉवेल इसके लिए राज़ी नहीं हैं। दोनों के बीच का यह तनाव अब खुलकर सामने आ गया है और ग्लोबल निवेशक इसकी दिशा का इंतजार नहीं करेंगे, वे अभी से अपने निवेश निर्णय ले रहे हैं।”

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने बताया, “नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में ही बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कॉमेक्स गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3500 प्रति औंस तक पहुंच चुका है और एमसीएक्स पर गोल्ड ने अपना अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया है।”

Share
अगला लेख → यूपी के इस इलाके में YEIDA खरीदेगा 41 गांवों की ज़मीन, किसान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *