मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी के इस इलाके में YEIDA खरीदेगा 41 गांवों की ज़मीन, किसानों की किस्मत होगी मालामाल

यूपी के इस इलाके में YEIDA खरीदेगा 41 गांवों की ज़मीन, किसानों की किस्मत होगी मालामाल

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ग्रेटर नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक फैले 41 गांवों की करीब 13,300 एकड़ जमीन सीधे किसानों से खरीदी जाएगी। खास बात ये है कि इस पूरी प्रक्रिया में कोई बिचौलिया शामिल नहीं होगा। जो भी कीमत जमीन के लिए तय होगी, वह सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

इस ज़मीन खरीद का मकसद YEIDA के लैंड बैंक को मज़बूत करना है, जिससे भविष्य में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिल सके।

YEIDA के सीईओ अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि 28 मार्च को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में 9200 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जिसमें से 5000 करोड़ रुपये जमीन की खरीद के लिए रखे गए हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो जेवर में बन रहा है, उसकी वजह से देश-विदेश की कंपनियों का इस इलाके की ओर रुझान तेज हुआ है। इसके साथ ही, अलीगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने की योजना भी तैयार है।

YEIDA के अनुसार, 41 गांवों में से 36 गांव ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के हैं, जबकि 5 गांव अलीगढ़ जिले में आते हैं।

किसानों को मिलेगा आबादी भूखंड – सिर्फ 3 महीने में

सीईओ ने यह भी बताया कि जमीन की खरीद प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें तीन महीने के भीतर आबादी भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।

यही नहीं, किसानों को जिस स्थान पर प्लॉट दिया जाएगा, वहां एक साल के भीतर सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली, सीवर आदि पूरी तरह विकसित कर दी जाएंगी।

एक और अहम पहल यह होगी कि जिस दिन किसान रजिस्ट्री कराएगा, उसी दिन उसे आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र भी सौंप दिया जाएगा।

YEIDA का कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश के छह ज़िलों – गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और आगरा – में फैला हुआ है, और यह योजना इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

Share
अगला लेख → शादी की तैयारी कर रही थी युवती, रास्ते में प्रेमी ने बरसाईं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *