मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शादी की तैयारी कर रही थी युवती, रास्ते में प्रेमी ने बरसाईं गोलियां, यूपी में फैली दहशत

शादी की तैयारी कर रही थी युवती, रास्ते में प्रेमी ने बरसाईं गोलियां, यूपी में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से इंकार और किसी और से रिश्ता तय होने से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी प्रेमी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती नीशू की शादी की तैयारियाँ चल रही थीं। वह अपने पिता और बहन के साथ खरीदारी करके बाइक से घर लौट रही थी। तभी शिवान नाम का युवक, जो काफी समय से नीशू से प्रेम करता था, अचानक सामने आया और सड़क पर ही उसे गोली मार दी। सिर पर चली गोलियों से नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जब से नीशू की शादी कहीं और तय हुई थी, शिवान गुस्से और तनाव में था। गाँव में कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने की कोशिश हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नीशू के परिवार ने दोनों की मुलाकातों पर भी रोक लगा दी थी।

गुस्से से भरे शिवान ने आखिरकार खौफनाक कदम उठा लिया और नीशू की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीधा थाने गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share
अगला लेख → सनसनीखेज हत्या: केरल में विजय कुमार और उनकी पत्नी मृत पाए गए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *