मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पहलगाम हमले के चलते देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, टूरिस्ट एरिया पर खास नजर

पहलगाम हमले के चलते देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, टूरिस्ट एरिया पर खास नजर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इस हमले के बाद पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारियों को सख्त निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर विशेष फोर्स तैनात की गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी पर्यटन स्थलों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।

मुंबई, जयपुर और अमृतसर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जम्मू में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा के बाद वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हमले से जुड़ी एक भयावह जानकारी यह भी सामने आई है कि आतंकियों ने नाम पूछकर लोगों को निशाना बनाया। मारे गए लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गए थे।

इस घटना को देखते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के पुलिस प्रमुख के निर्देश पर जिले भर में सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून की सीमाओं, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है। विकासनगर और ऋषिकेश के पुलिस अधीक्षकों ने खुद मैदान में उतरकर चेकिंग अभियानों की निगरानी की है। यह हमला न केवल अमानवीय है, बल्कि देश की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Share
अगला लेख → पीएम मोदी एक्शन में, सऊदी से लौटते ही पहलगाम हमले पर हाई लेव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *