मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

मुंबई इंडियंस ने दी करारी मात, SRH ने पूरी की हारों की सेंचुरी

मुंबई इंडियंस ने दी करारी मात, SRH ने पूरी की हारों की सेंचुरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारते ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल में मैच हारने का शतक पूरा कर लिया है। SRH ने आईपीएल में ये कुल 100वां मुकाबला हारा है, जिसमें सुपर ओवर में भी हारे हुए तीन मुकाबले शामिल हैं। SRH की टीम आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा मैच हारने वाली कुल 8वीं टीम बनी है।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लिए ट्रेविस हेड (जीरो रन) और अभिषेक शर्मा (8 रन) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन (एक रन) भी दमदार खेल नहीं दिखा पाए। नितीश कुमार रेड्डी ने दो रनों का योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की बदौलत टीम 100 रनों के पार पहुंच पाई। उन्होंने 71 रन बनाए। अभिनव मनोहर ने 43 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा विल जैक्स ने 22 रन और सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। हैदराबाद के गेंदबाज बिल्कुल बेअसर साबित हुए और मुंबई के बल्लेबाजों के लिए कोई परेशानी खड़ी नहीं कर सके।

Share
अगला लेख → सुरक्षाबलों की बीजापुर में बड़ी सफलता, तीन नक्सलियों को किया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *