मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सिर्फ बारिश नहीं, गर्मियां भी ला सकती हैं मलेरिया का प्रकोप

सिर्फ बारिश नहीं, गर्मियां भी ला सकती हैं मलेरिया का प्रकोप

हर साल लाखों लोगों की जान मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आ जाती है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के मामले भी बढ़ने लगते हैं। आम धारणा है कि मलेरिया केवल बरसात के मौसम में होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह बीमारी गर्मियों में भी उतनी ही तेजी से फैल सकती है। गर्म तापमान मच्छरों के लिए अनुकूल माहौल बनाता है, जिससे उनके प्रजनन की गति बढ़ जाती है और वे अधिक संख्या में पैदा होने लगते हैं। इसके अलावा, बारिश के बाद पानी का जमाव मच्छरों को पनपने का और ज़्यादा मौका देता है।

मलेरिया के दौरान बुखार के साथ ठंड लगना, शरीर में थकान, मांसपेशियों में दर्द और प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इलाज में एंटी-मलेरियल दवाएं दी जाती हैं, लेकिन समय पर पहचान और सावधानी बेहद जरूरी है। मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखना सबसे अहम है। इसके लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करना, कीटनाशकों का प्रयोग, घर और आसपास साफ-सफाई रखना और पानी जमा न होने देना ज़रूरी है। साथ ही, हल्के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना चाहिए ताकि मच्छर काट न सकें। यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं जहां मलेरिया का प्रकोप है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर रोकथाम के लिए दवाइयां लेनी चाहिए।

घरेलू उपायों की बात करें तो नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी पीना शरीर से मलेरिया के संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकता है। गिलोय का रस रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और बुखार को नियंत्रित करने में सहायक होता है। धनिया को उबालकर उसका पानी पीने से भी शरीर को राहत मिलती है। मलेरिया के कारण जब प्लेटलेट्स की संख्या गिरने लगती है, तो उसे बढ़ाने के लिए गिलोय और एलोवेरा का रस एक असरदार उपाय माना जाता है। इसके अलावा, बकरी का दूध और खजूर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ भी रिकवरी को तेज कर सकते हैं, लेकिन इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

इस गर्मी मलेरिया को नज़रअंदाज़ न करें। लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज लें और बचाव के सभी उपाय अपनाएं ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके।

Share
अगला लेख → पहलगाम आतंकी हमले में केरल का ग्रुप बचा, एक फैसले ने बदली कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *