मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल, सेना ने मोर्चा संभाला

बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल, सेना ने मोर्चा संभाला

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए आतंकियों को जड़ से खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बांदीपुरा के अलावा तंगमर्ग, त्राल, कुलगाम, पहलगाम और श्रीनगर जैसे क्षेत्रों में भी आतंकियों की तलाश में सघन ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस बीच, पुलवामा जिले के त्राल के मोंघामा इलाके में आतंकी आसिफ शेख आदिल के घर को विस्फोट से उड़ा दिया गया। आसिफ का नाम पहलगाम आतंकी हमले में सामने आया है। इसके अलावा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आदिल के बिजबेहरा स्थित घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

Share
अगला लेख → अरशद नदीम को भारत बुलाने पर नीरज चोपड़ा हुए ट्रोल का शिकार, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *