मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

पाहलगाम हमले के विरोध में लखनऊ में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा, आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की अपील

पाहलगाम हमले के विरोध में लखनऊ में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा, आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की अपील

लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य नरसंहार के विरोध में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिकों ने भाग लिया। इसमें पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए 28 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजा हुसैन रिज़वी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर कायरता का परिचय दिया है। इस घटना ने पूरे देश में गुस्से को जन्म दिया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इन आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाए और उनके समर्थकों को बेनकाब किया जाए।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शौकत खान ने कहा, “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह केवल भय और नफरत फैलाता है और देश की एकता को कमजोर करता है। लेकिन भारत की अखंडता को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, हमारा देश एकजुट होकर उनका विरोध करता है।”

गौसिया खान ने सभा में कहा, “आज पूरा हिंदुस्तान सड़कों पर उतर आया है और आतंकवाद का जवाब दे रहा है। हमें पूरा यकीन है कि भारत सरकार इस बार कड़ा कदम उठाएगी और दोषियों को छोड़ेगी नहीं।”

हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नुसरत जहां ने भी घटना की कड़ी निंदा की और कहा, “यह मानवता के खिलाफ अपराध है। सरकार को चाहिए कि वह न केवल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, बल्कि उनके मददगारों को भी पहचान कर दंडित करे।”

इस श्रद्धांजलि सभा में आलोक चतुर्वेदी (संगठन संयोजक), प्रो. माहरूख मिर्ज़ा, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, अंसार अहमद, जीशान अहमद, बिलाल वारसी, सैदुल्लाह खान, मोहम्मद ताहिर और अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share
अगला लेख → भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बने, डिप्टी मेयर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *