मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 7 लोग, मां-बेटी की मौत, 5 की हालत नाजुक

गोरखपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 7 लोग, मां-बेटी की मौत, 5 की हालत नाजुक

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत भगवानपुर गांव में तेज रफ्तार कार ने भीषण हादसे को अंजाम दिया। सड़क किनारे घर के सामने बैठी महिलाओं और बच्चों को कार ने कुचल दिया, जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में चार युवक सवार थे। हादसे के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कार को जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हादसे में जंतुन निशा (44 वर्ष) और उनकी बेटी झीना (16 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों में मरियम खान (18 वर्ष), राबिया खातून (23 वर्ष), निहाल (5 वर्ष), जुबैर (17 वर्ष) और सुबराती (16 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
अगला लेख → गोरखपुर में मेगा ब्लॉक की वजह से 22 ट्रेनों का संचालन प्रभाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *