मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर पेट्रोल डालकर जला दिया, खुद का भी गला काटा

सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर पेट्रोल डालकर जला दिया, खुद का भी गला काटा

उत्तराखंड के रुड़की से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपने प्यार में पागलपन की सारी हदें पार कर दीं। पहले उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद डाला और फिर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, प्रेमिका की दर्दनाक चीखों को सुनकर आरोपी प्रेमी ने भी खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और गला रेतने की कोशिश की।

घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद गांव की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते यह दर्दनाक घटना घटी। जब युवती पर हमला हुआ तो उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी-प्रेमिका को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि युवती उत्तर प्रदेश के देवबंद थाना क्षेत्र की निवासी है और बुग्गावाला इलाके के एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। जबकि युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share
अगला लेख → अगर किराए से कमाना है ज्यादा, तो अपनाएं ये 5 जबरदस्त बदलाव, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *