मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वय वंदना योजना, बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वय वंदना योजना, बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

दिल्ली सरकार ने सोमवार को राजधानी में एक नई स्वास्थ्य योजना “आयुष्मान वय वंदना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए।

इस योजना में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और दिल्ली सरकार, दोनों मिलकर योगदान देंगी। प्रत्येक सरकार 5-5 लाख रुपये तक का चिकित्सा खर्च वहन करेगी, जिससे कुल मिलाकर प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।

योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को एक विशेष स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा, जिसमें उनका संपूर्ण स्वास्थ्य विवरण, नियमित जांचों की जानकारी और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विवरण डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा, 70 वर्ष और उससे ऊपर के नागरिकों के लिए सभी चिकित्सीय जांचें भी निःशुल्क कर दी गई हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना का लाभ सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, चाहे वे किसी भी आर्थिक वर्ग से संबंधित हों। दिल्ली सरकार ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पंजीकरण के लिए आवेदकों के पास आधार कार्ड, आधार से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की सुविधा बीजेपी विधायकों, पार्षदों, तथा जिलाधिकारी (डीएम) और उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालयों में भी उपलब्ध कराई गई है। पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को उनका स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा।

सरकार ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस नई पहल से बुजुर्गों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

Share
अगला लेख → मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा -मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *