मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

UP में पाकिस्तानी नागरिकों को चुन-चुनकर बाहर किया गया ,सीएम योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

UP में पाकिस्तानी नागरिकों को चुन-चुनकर बाहर किया गया ,सीएम योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश ने पाकिस्तान से आए नागरिकों को देश से बाहर करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश और निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 24 घंटे के भीतर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेज दिया गया है। आखिरी पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाएगा, और इस व्यक्ति पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस बैठक में उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत प्रदेश से बाहर करने और उन्हें उनके वतन वापस भेजने के लिए पुलिस दल की व्यवस्था करने का आदेश दिया। इसके बाद, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पाकिस्तान भेजने का अभियान तेज कर दिया गया।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी के लिए कार्यवाही की गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेज दिया गया है। फिलहाल, एक आखिरी पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में रह रहा है, जिसे 30 अप्रैल तक पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश ने इस सख्त कदम के साथ यह साबित कर दिया कि वह देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत और प्रभावी तरीके से उनके देश भेजा गया है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मुंबई इंडियंस की टीम ने आकर रंग में भंग डाल दिया, कहीं हमारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *